बाड़मेर में शिक्षक द्वारा 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करते हुए एक शिक्षक ने अपनी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना बाड़मेर के चौहटन इलाके के सेड़वा उपखंड क्षेत्र के बाखासर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की चेतावनी के बावजूद, इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करते हुए एक शिक्षक ने अपनी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना बाड़मेर के चौहटन इलाके के सेड़वा उपखंड क्षेत्र के बाखासर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की चेतावनी के बावजूद, इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
घटना के अनुसार, एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को स्कूल ले जाने के बहाने अपनी कार में बिठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।
परिजनों की खोजबीन: