बाड़मेर में CM भजनलाल और डिप्टी CM दीया कुमारी का दौरा: महिलाओं के साथ संवाद का खास मौका
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 25 मार्च को बाड़मेर जिले के दौरे पर पहुंचने वाले हैं।
बाड़मेर रिपोर्ट जसवंत सिंह, 24 मार्च 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 25 मार्च को बाड़मेर जिले के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इस दौरे के दौरान दोनों नेता आदर्श स्टेडियम में प्रदेश की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कमान संभाल ली है और वे स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। उनके साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी भी मौजूद हैं, जो तैयारियों को अंतिम रूप देने में सहयोग कर रहे हैं।
दौरा और तैयारियों का पूरा ब्यौरा