भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ी 2 किलो हेरोइन, 3 तस्कर गिरफ्तार

देश के बॉर्डर इलाके में तस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां हमेशा अलर्ट मोड पर रहती हैं। ऐसी ही एक घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सामने आई है, जहां मंगलवार को बीएसएफ ने 2 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Editor
July 23, 2024 • 11:48 PM  118
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ी 2 किलो हेरोइन, 3 तस्कर गिरफ्तार
“भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ी 2 किलो हेरोइन, 3 तस्कर गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
23 Jul 2024
https://thekhatak.com/bsf-seized-2-kg-heroin-on-india-pakistan-border-3-smugglers-arrested
Google News
Copied
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ी 2 किलो हेरोइन, 3 तस्कर गिरफ्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ी 2 किलो हेरोइन, 3 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : देश के बॉर्डर इलाके में तस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां हमेशा अलर्ट मोड पर रहती हैं। ऐसी ही एक घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सामने आई है, जहां मंगलवार को बीएसएफ ने 2 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बरामद की गई हेरोइन के तार एक हफ्ते पहले गिरफ्तार किए गए तस्कर से जुड़े हुए हैं।

डिलीवरी लेने आया तस्कर

अनूपगढ़ एसपी रमेश मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अनूपगढ़ जिले की रावला पुलिस ने 15 जुलाई को एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। यह तस्कर भारत-पाकिस्तान सीमा इलाके में पाकिस्तान द्वारा भेजी जाने वाली हेरोइन की डिलीवरी लेने के लिए आया था, लेकिन उसे डिलीवरी लेने के पहले ही पकड़ लिया गया। इसके बाद से ही बीएसएफ और पुलिस इस इलाके में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही थी।

मंगलवार को भारत-पाकिस्तान सीमा इलाके की नेमीचंद पोस्ट के पास एक खेत में बीएसएफ को पीले रंग के पैकेट में 2 किलो हेरोइन बरामद हो गई। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है।

3 तस्करों को गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अनूपगढ़ एसपी रमेश मौर्य ने बताया कि 15 जुलाई को समेजा कोठी थाना इलाके के हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों चरणजीत सिंह और गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही थी। मंगलवार को बीएसएफ को नेमीचंद पोस्ट के पास 2 किलो हेरोइन बरामद हो गई।

एसपी रमेश मौर्य ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन के तार इन्हीं तस्करों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि हेरोइन मिलने के बाद इलाके में नाकाबंदी की गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों संदिग्ध व्यक्तियों से मुख्य सरगना के बारे में पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

TEAM KHATAK

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter