भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने 9 ऊंटों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने ढाई घंटे जाम किया
फलोदी के भारतमाला हाईवे पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऊंटों के काफिले को रौंद दिया, जिसमें 9 ऊंटों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। हादसा भोजासर के लक्ष्मण नगर टोल प्लाजा के पास हुआ। गुस्साए लोगों ने ढाई घंटे तक हाईवे जाम किया।
फलोदी (राजस्थान): गुजरात-पंजाब को जोड़ने वाले भारतमाला हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऊंटों के एक काफिले को रौंद दिया। इस हादसे में 9 ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ऊंट गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते रहे। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जो सुबह 7:20 से 9:50 बजे तक ढाई घंटे तक रहा।
हादसे का विवरण
