चौहटन में एएनटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टी एंड कैफे से डोडा-चूरा व अफीम के साथ 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे में एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मारवाड़ टी एंड कैफे पर छापा मारा।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 4:12 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
चौहटन में एएनटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टी एंड कैफे से डोडा-चूरा व अफीम के साथ 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
“चौहटन में एएनटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टी एंड कैफे से डोडा-चूरा व अफीम के साथ 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/1765d2
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/1765d2
Google News
Copied
चौहटन में एएनटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टी एंड कैफे से डोडा-चूरा व अफीम के साथ 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ और चौहटन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विरात्रा सर्किल स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास संचालित मारवाड़ टी एंड कैफे पर छापा मारकर अवैध नशे के कारोबार का खुलासा किया।

सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कैफे से 1.8 किलोग्राम डोडा-चूरा, 75 ग्राम निर्मित अफीम और 3600 रुपये नकद बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कैफे की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही थी।

पुलिस ने मौके से आरोपी कालूराम उर्फ खुमाराम (66), पुत्र बांकाराम, निवासी चौहटन आगौर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाता था और इसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter