फ्लाईओवर पर युवक की निर्मम हत्या: धारदार हथियार से काटी गई गर्दन, लावारिस बाइक बरामद

राजसमंद-भीलवाड़ा मार्ग पर भावा पुलिया फ्लाईओवर पर शेर सिंह नामक युवक का लहूलुहान शव मिला, जिसकी धारदार हथियार से गर्दन काटी गई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 24, 2025 • 4:41 PM  6k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
फ्लाईओवर पर युवक की निर्मम हत्या: धारदार हथियार से काटी गई गर्दन, लावारिस बाइक बरामद
“फ्लाईओवर पर युवक की निर्मम हत्या: धारदार हथियार से काटी गई गर्दन, लावारिस बाइक बरामद”
Favicon
Read more on thekhatak.com
24 Jun 2025
https://thekhatak.com/ruthless-murder-of-youth-on-flyover-neck-cut-with-sharp-weapon-unclaimed-bike-recovered
Google News
Copied
फ्लाईओवर पर युवक की निर्मम हत्या: धारदार हथियार से काटी गई गर्दन, लावारिस बाइक बरामद

राजसमंद-भीलवाड़ा मार्ग पर कांकरोली थाना क्षेत्र के भावा पुलिया के पास फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की गर्दन धारदार हथियार से कटी हुई थी और एक हाथ धड़ से अलग था, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। पुलिस ने शव की पहचान आमेट थाना क्षेत्र के खाखरमाला निवासी शेर सिंह के रूप में की है।

घटना की सूचना मिलते ही कांकरोली थानाधिकारी हंसराम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके से एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की संभावना अधिक है, हालांकि कुछ लोग इसे वाहन की टक्कर से मौत का मामला बता रहे हैं। शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरके चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान की पुष्टि के लिए परिजनों को अस्पताल बुलाया गया है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter