जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने से भड़का आक्रोश: टोंक रोड जाम, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
रिपोर्ट जसवंत सिंह - जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में स्थित वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा भर दिया। शुक्रवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की खबर फैलते ही शनिवार सुबह सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने टोंक रोड को करीब तीन घंटे तक जाम रखा, जिससे जयपुर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
घटना का विवरण
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्रताप नगर सेक्टर-3 में स्थित वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 3 बजे कुछ अज्ञात लोग मंदिर में घुसे और वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।