"खींवसर विधायक के वायरल पत्र पर सियासी घमासान: गजेंद्र सिंह खींवसर ने ज्योति मिर्धा के आरोपों को बताया ओछा, कार्रवाई की तैयारी में BJP"

विधायक रेवंतराम डांगा द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा गया एक गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने न केवल पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को उजागर किया, बल्कि नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू कर दिया।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
March 28, 2025 • 7:19 PM  64
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
"खींवसर विधायक के वायरल पत्र पर सियासी घमासान: गजेंद्र सिंह खींवसर ने ज्योति मिर्धा के आरोपों को बताया ओछा, कार्रवाई की तैयारी में BJP"
“"खींवसर विधायक के वायरल पत्र पर सियासी घमासान: गजेंद्र सिंह खींवसर ने ज्योति मिर्धा के आरोपों को बताया ओछा, कार्रवाई की तैयारी में BJP"”
Favicon
Read more onthekhatak.com
28 Mar 2025
https://thekhatak.com/khii-nvsr-vidhaayk-ke-vaayrl-ptr-pr-siyaasii-ghmaasaan-gje-ndr-si-nh-khii-nvsr-ne-jyoti-mirdhaa-ke-aaropo-n-ko-btaayaa-ochaa-kaarrvaaii-kii-taiyaarii-me-n-bjp
Google News
Copied
"खींवसर विधायक के वायरल पत्र पर सियासी घमासान: गजेंद्र सिंह खींवसर ने ज्योति मिर्धा के आरोपों को बताया ओछा, कार्रवाई की तैयारी में BJP"

रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - राजस्थान की सियासत में पिछले दिनों एक नया तूफान खड़ा हो गया, जब खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा गया एक गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने न केवल पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को उजागर किया, बल्कि नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू कर दिया। इस मामले में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा कि उनका नाम इस विवाद में घसीटना पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसे "बिना सबूत के लगाया गया ओछा आरोप" करार देते हुए कहा, "मैं मंत्री पद पर हूं और मेरे पास कई जिम्मेदारियां हैं। ऐसी सियासी साजिशों के लिए मेरे पास न समय है, न इच्छा।" 

पत्र वायरल होने की पृष्ठभूमि

रेवंतराम डांगा ने अपने पत्र में खींवसर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और तबादलों में कथित अनदेखी का मुद्दा उठाया था। यह पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित था और इसे गोपनीय माना जा रहा था। लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, डांगा ने पत्र में यह भी संकेत दिया था कि उनकी सिफारिशों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सिफारिशों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस पत्र के सार्वजनिक होने से बीजेपी के अंदरखाने की कलह सतह पर आ गई।

ज्योति मिर्धा का खुलासा और संकेत

बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि पत्र को वायरल करने वाले की पहचान हो चुकी है और यह काम पार्टी के ही किसी सदस्य ने किया है। मिर्धा ने नागौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि "जो लोग इस गोपनीय पत्र को लीक करने में शामिल हैं, उनकी शिनाख्त हो गई है और जल्द ही इसकी जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।" सियासी गलियारों में चर्चा है कि मिर्धा ने अप्रत्यक्ष रूप से चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की ओर इशारा किया था, जिसके बाद खींवसर को सफाई देनी पड़ी।

गजेंद्र सिंह खींवसर का जवाब

जयपुर में स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा, "पता नहीं मेरा नाम इसमें क्यों लिया जा रहा है। मैं क्यों किसी विधायक का पत्र लीक करूंगा? मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने ज्योति मिर्धा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "अगर कोई मुझ पर आरोप लगा रहा है, तो सबूत लाए। बिना प्रूफ के इस तरह की बातें करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है।" खींवसर ने यह भी जोड़ा कि बीजेपी में एकजुटता है और ऐसे मुद्दों को जल्द सुलझा लिया जाएगा। 

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter