पाली में 25 लाख का डोडा पोस्त जब्त: तस्कर ने अंधेरे का उठाया फायदा, पुलिस छानबीन में जुटी

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
March 27, 2025 • 4:23 PM  165
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पाली में 25 लाख का डोडा पोस्त जब्त: तस्कर ने अंधेरे का उठाया फायदा, पुलिस छानबीन में जुटी
“पाली में 25 लाख का डोडा पोस्त जब्त: तस्कर ने अंधेरे का उठाया फायदा, पुलिस छानबीन में जुटी”
Favicon
Read more onthekhatak.com
27 Mar 2025
https://thekhatak.com/paalii-me-n-25-laakh-kaa-ddoddaa-post-jbt-tskr-ne-a-ndhere-kaa-utthaayaa-phaaydaa-pulis-chaanbiin-me-n-juttii
Google News
Copied
पाली में 25 लाख का डोडा पोस्त जब्त: तस्कर ने अंधेरे का उठाया फायदा, पुलिस छानबीन में जुटी

रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - पाली, राजस्थान: जिले की शिवपुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 25 मार्च की रात को जाडन के पास एक स्कोर्पियो से करीब 25 लाख रुपए कीमत का अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 510 किलो 195 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया, लेकिन तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।  

पुलिस को जैसे ही कार्रवाई की भनक लगने की आशंका हुई, तस्कर ने स्कोर्पियो को मौके पर छोड़ दिया और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्कोर्पियो और उसमें भरे डोडा पोस्त को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए माल की बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।

शिवपुरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तस्कर की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है, जो इलाके में छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्कर की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। 

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter