बाड़मेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत का एक और मामला सामने आया है। बाड़मेर के धनाऊ पुलिस थाना क्षेत्र में 25 फीट तारबंदी को काटने का मामला सामने आया है।यह घटना बाड़मेर के धनाऊ पुलिस थाना क्षेत्र के 'स्वरूप का तला' और 'मियों का तला' के बीच की है। इन दोनों जगहों के बीच में एक बीएसएफ की चौकी स्थित है। इसी चौकी से सटे बॉर्डर पर करीब 25 फीट तारबंदी के काटने की घटना हुई है।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Editor
July 23, 2024 • 7:54 AM  121
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत
“बाड़मेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत”
Favicon
Read more onthekhatak.com
23 Jul 2024
https://thekhatak.com/pakistans-nefarious-activities-on-the-international-border-of-barmer
Google News
Copied
बाड़मेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत
बाड़मेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत

बाड़मेर : पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत का एक और मामला सामने आया है। बाड़मेर के धनाऊ पुलिस थाना क्षेत्र में 25 फीट तारबंदी को काटने का मामला सामने आया है।

यह घटना बाड़मेर के धनाऊ पुलिस थाना क्षेत्र के 'स्वरूप का तला' और 'मियों का तला' के बीच की है। इन दोनों जगहों के बीच में एक बीएसएफ की चौकी स्थित है। इसी चौकी से सटे बॉर्डर पर करीब 25 फीट तारबंदी के काटने की घटना हुई है।

बीएसएफ ने दर्ज कराई एफआईआर

सूचना के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक तारबंदी तक पहुंचे और 25 फीट तार काटकर अपने साथ ले गए। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां और अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

हालांकि, बीएसएफ ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। धनाऊ पुलिस थाने में 17 जुलाई को बीएसएफ के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि 16 जुलाई को भारत के बॉर्डर पर 25 फीट तारबंदी का टुकड़ा पाकिस्तानी नागरिक काटकर चुरा ले गए हैं। पुलिस ने रोजनामचे में शिकायत दर्ज कर ली है।

भारत में घुसी 200 बकरियां

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण को लेकर बीएसएफ की पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग हुई है, लेकिन इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। तारबंदी काटने की इस घटना के बाद पाकिस्तान की 200 बकरियां अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुस गई हैं। सभी बकरियों को बीएसएफ ने पकड़कर चौकी में रख लिया है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह पाकिस्तान का ड्राई रन हो सकता है। सीमा पर किसी घुसपैठ को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई कई बार डमी कैंडिडेट भेजकर रास्ते की टोह लेने की नापाक हरकत करती है। अब तारबंदी काटने की घटना सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

ISI पहले भी कर चुका नापाक हरकत

सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि तीन साल पहले आईएसआई ने पाक नागरिक को भारत में घुसने के लिए इसी रास्ते से भेजा था। आईएसआई ने यह नापाक कोशिश बारिश के महीने में अंजाम दिया था। इसकी वजह यह है कि बॉर्डर क्षेत्र में बारिश के समय हरियाली फैली होती है और घुसपैठिए को हरे कपड़े पहनाकर भेजा गया था।

आईएसआई का घुसपैठिया तारबंदी पार कर भारत में पहुंच भी गया था। लेकिन भारत में ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर भी हेरोइन की खेप को डंप करवा चुके हैं।

TEAM KHATAK

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter