राजस्थान में गर्मी का कहर: हीटवेव का अलर्ट, बाड़मेर में पारा 42.7 डिग्री तक पहुंचा

राजस्थान में आज से गर्मी तेज होने के साथ ही अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पश्चिमी राजस्थान में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां कल 42.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने पाकिस्तान-राजस्थान सीमा पर बने एंटी साइक्लोन और पश्चिमी हवाओं को इसकी वजह बताया। जयपुर में भी पारा औसत से 3 डिग्री ऊपर रहा।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
April 5, 2025 • 11:25 AM  27
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में गर्मी का कहर: हीटवेव का अलर्ट, बाड़मेर में पारा 42.7 डिग्री तक पहुंचा
“राजस्थान में गर्मी का कहर: हीटवेव का अलर्ट, बाड़मेर में पारा 42.7 डिग्री तक पहुंचा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Apr 2025
https://thekhatak.com/raajsthaan-me-n-grmii-kaa-khr-hiittvev-kaa-alrtt-baadd-mer-me-n-paaraa-42-7-ddigrii-tk-phu-ncaa
Google News
Copied
राजस्थान में गर्मी का कहर: हीटवेव का अलर्ट, बाड़मेर में पारा 42.7 डिग्री तक पहुंचा

रिपोर्ट/जसवंत सिंह शिवकर - राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य में गर्मी और तेज होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में हीटवेव चलने और तापमान में उछाल की आशंका जताई गई है। आज दो जिलों में हीटवेव की शुरुआत हो सकती है, जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए राज्य के 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान के जिलों जैसे बाड़मेर, जोधपुर, जालोर और बीकानेर में तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान-राजस्थान की सीमा पर एक एंटी साइक्लोन बनने और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव बढ़ने के कारण यह अचानक गर्मी का दौर शुरू हुआ है। इन हवाओं के चलते नमी में कमी और तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter