राजस्थान में फर्जी डॉक्टर की करतूत: गर्भवती महिला का गर्भपात, शिकायत करने पर पति की पिटाई

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की तादाद में फर्जी डॉक्टर गरीब लोगों को लूट रहे हैं उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उसी बीच एक फर्जी डॉक्टर की वजह से गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया,

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
April 11, 2025 • 1:44 PM  1.1k
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में फर्जी डॉक्टर की करतूत: गर्भवती महिला का गर्भपात, शिकायत करने पर पति की पिटाई
“राजस्थान में फर्जी डॉक्टर की करतूत: गर्भवती महिला का गर्भपात, शिकायत करने पर पति की पिटाई”
Favicon
Read more onthekhatak.com
11 Apr 2025
https://thekhatak.com/raajsthaan-me-n-phrjii-ddo-nkttr-kii-krtuut-grbhvtii-mhilaa-kaa-grbhpaat-shikaayt-krne-pr-pti-kii-pittaaii
Google News
Copied
राजस्थान में फर्जी डॉक्टर की करतूत: गर्भवती महिला का गर्भपात, शिकायत करने पर पति की पिटाई

राजस्थान के भिवाड़ी जिले के पथरेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फर्जी डॉक्टर की लापरवाही ने तीन महीने की गर्भवती महिला की खुशियां छीन लीं। पीड़ित तौफिक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी साहिला को गुरुवार सुबह अचानक तेज पेट दर्द शुरू हुआ। आनन-फानन में उसे गांव में क्लिनिक चलाने वाले शमशुद्दीन के पास ले जाया गया। बिना किसी जांच या मेडिकल प्रक्रिया के शमशुद्दीन ने साहिला को दवा दे दी, जिसके कुछ ही देर बाद उसका गर्भपात हो गया।

घटना यहीं नहीं थमी। जब तौफिक और उसके परिजन इस लापरवाही की शिकायत करने शमशुद्दीन के क्लिनिक पहुंचे, तो फर्जी डॉक्टर और उसके साथियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में तौफिक के सिर से खून बहने लगा और परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आईं। शमशुद्दीन ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जिसमें शमशुद्दीन और उसके साथी तौफिक को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं।

चौपानकी थाना प्रभारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि पुलिस ने तौफिक की शिकायत पर शमशुद्दीन, सपाक, राहुल, उसमान, सेम्स, सुबदीन सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक वीडियो भी हासिल किया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी डॉक्टरों की मनमानी और स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति को उजागर करती है।

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter