हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 3 युवकों की मौत

हनुमानगढ़ में शुक्रवार रात संगरिया के नगराणा टोल नाके पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर में तीन युवकों (पुनीत, कृष्ण, दयाराम) की मौत हो गई। कार ट्रक के नीचे फंस गई। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण हो सकता है। ट्रक ड्राइवर फरार है, जांच जारी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2025 • 1:27 PM  487
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 3 युवकों की मौत
“हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 3 युवकों की मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Jun 2025
https://thekhatak.com/hanumangarh-road-accident-three-youths-killed-in-car-truck-collision
Google News
Copied
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 3 युवकों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। संगरिया थाना क्षेत्र के नगराणा टोल नाके के पास तेज रफ्तार कार की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई।

हादसे का विवरण

संगरिया सीओ करण सिंह के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब तीनों युवक कार में सवार होकर हनुमानगढ़ से संगरिया की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद कार ट्रक के नीचे फंस गई। आसपास के लोगों ने हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और संगरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान पुनीत (निवासी फरसेवाला, श्रीगंगानगर), कृष्ण (निवासी पदमपुर, श्रीगंगानगर), और दयाराम (निवासी उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सीओ करण सिंह ने बताया कि तीनों ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे और हादसे के समय ठेका बंद करके संगरिया की ओर जा रहे थे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter