नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया आरोपी गिरफ्तार, मौसा के घर पर कई बार किया दुष्कर्म
सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को सिरोही जिले के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की को अपने मौसा के घर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग को भी सुरक्षित बचा लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
सीकर। उद्योग नगर थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित रूप से दस्तयाब (बचाव) कर लिया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
उद्योग नगर थाने के SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने शिकायत में कहा कि वह काम के सिलसिले में सीकर में रह रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। नाबालिग लड़की और आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस की टीमें कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं, लेकिन शुरू में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।
ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सोर्स से मिली जानकारी