सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी: लॉरेंस गैंग की धमकियों पर बोले-
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने आखिरकार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। बुधवार रात मुंबई में अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की।
मुंबई रिपोर्ट जसवंत सिंह: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने आखिरकार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। बुधवार रात मुंबई में अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की। धमकियों और बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था पर सलमान ने कहा, "भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे।" हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बढ़ी हुई सिक्योरिटी कभी-कभी उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। सलमान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।"
पेट डॉग माइसन का दिलचस्प किस्सा
प्रेस मीट में सलमान ने अपने पुराने पेट डॉग माइसन का एक रोचक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया, "बहुत समय पहले हमारे पास एक कुत्ता था, माइसन। वह बहुत स्वीट था। एक बार चोर आया और माइसन को प्यार करके अपने साथ लेकर चला गया।" सलमान की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन उनके इस बयान ने उनकी जिंदादिली को एक बार फिर सामने ला दिया।