सनी देओल का तनोट माता मंदिर में धमाकेदार अंदाज: BSF जवानों संग ठुमकों से लेकर 'जाट' की सफलता की प्रार्थना तक

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को भारत-पाक बॉर्डर के पास तनोट माता मंदिर में अपनी फिल्म 'जाट' की सफलता के लिए दर्शन किए। गुपचुप तरीके से चार्टर प्लेन से जैसलमेर पहुंचे सनी का BSF जवानों ने स्वागत किया। सम्मान समारोह में जवानों ने 'मैं निकला गड्डी लेके' गाना गाया, जिस पर सनी ने ठुमके लगाए। दर्शन के बाद वे दोपहर 2 बजे मुंबई लौट गए।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
April 9, 2025 • 5:35 PM  890
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सनी देओल का तनोट माता मंदिर में धमाकेदार अंदाज: BSF जवानों संग ठुमकों से लेकर 'जाट' की सफलता की प्रार्थना तक
“सनी देओल का तनोट माता मंदिर में धमाकेदार अंदाज: BSF जवानों संग ठुमकों से लेकर 'जाट' की सफलता की प्रार्थना तक”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 Apr 2025
https://thekhatak.com/snii-deol-kaa-tnott-maataa-m-ndir-me-n-dhmaakedaar-a-ndaaj-bsf-jvaano-n-s-ng-tthumko-n-se-lekr-jaatt-kii-sphltaa-kii-praarthnaa-tk
Google News
Copied
सनी देओल का तनोट माता मंदिर में धमाकेदार अंदाज: BSF जवानों संग ठुमकों से लेकर 'जाट' की सफलता की प्रार्थना तक

रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - बॉलीवुड के एक्शन हीरो और मशहूर अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को भारत-पाक बॉर्डर के पास स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में अचानक दर्शन के लिए पहुंचकर सभी को चौंका दिया। सनी अपनी आगामी फिल्म 'जाट' की सफलता की कामना लेकर माता के चरणों में हाजिरी लगाने आए थे। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया और एक खास सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें सनी का गर्मजोशी भरा अंदाज देखने को मिला। 

गुपचुप तरीके से जैसलमेर पहुंचे सनी

सूत्रों के मुताबिक, सनी देओल ने अपनी इस यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा। वे बुधवार सुबह 8 बजे दिल्ली से एक चार्टर प्लेन के जरिए जैसलमेर पहुंचे। वहां से वे सीधे तनोट माता मंदिर के लिए रवाना हुए, जो जैसलमेर से करीब 120 किलोमीटर दूर भारत-पाक सीमा के नजदीक स्थित है। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सनी ने माता से अपनी फिल्म 'जाट' के लिए आशीर्वाद मांगा, जो उनके करियर का एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter