रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' से टॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
राशा उन नई बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं, जो साउथ फिल्मों के जरिए पूरे देश में अपनी पहचान बना रही हैं।
राशा ने फिल्म के सेट से बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका उत्साह और नया लुक देखने को मिला।
गुलाबी एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक आउटफिट में राशा का ग्रेसफुल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
'श्रीनिवास मंगपुरम' में राशा, जया कृष्णा घट्टामनेनी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। दोनों की यह पहली फिल्म होगी।