यूट्यूब ऐप का सपोर्ट कई पुराने आईफोन और आईपैड मॉडल्स में बंद, जानें पूरी खबर
यूट्यूब का यह फैसला पुराने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए निराशाजनक हो सकता है। अगर आप प्रभावित मॉडल्स में से किसी एक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको या तो डिवाइस अपग्रेड करना होगा या वेब ब्राउजर के जरिए यूट्यूब का उपयोग करना होगा। यूट्यूब के नए फीचर्स यूजर्स के लिए नया और रोमांचक अनुभव लेकर आएंगे, लेकिन इसके लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का साथ जरूरी है।
वॉट्सऐप के बाद अब यूट्यूब ने भी अपने ऐप का सपोर्ट कुछ पुराने ऐपल डिवाइसेज के लिए बंद करने का फैसला किया है। इसका सबसे ज्यादा असर उन आईफोन और आईपैड यूजर्स पर पड़ेगा जो पुराने मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब ने अपने iOS ऐप को अपडेट किया है, जिसके बाद यह ऐप केवल iOS 16 या उससे नए वर्जन पर ही काम करेगा। इसका मतलब है कि पुराने iOS वर्जन वाले डिवाइसेज में यूट्यूब ऐप अब नहीं चलेगा। आइए जानते हैं कि किन-किन डिवाइसेज पर यह असर पड़ेगा और यूजर्स को अब क्या करना होगा।
इन आईफोन और आईपैड मॉडल्स में नहीं चलेगा यूट्यूब ऐप
मैकरुमर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित आईफोन मॉडल्स में यूट्यूब ऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा:
-
iPhone 6s