केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस बार कुल 85.20% छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3% कम है। बोर्ड द्वारा इस बार कॉपियों का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए किया गया। छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in सहित results.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर चेक कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट और टॉपर्स पर बड़ा फैसला

CBSE ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी छात्र को टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा, ताकि अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव से बचा जा सके।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.23%। वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100% रहा है।

रीजनल रिजल्ट में बड़ा अंतर

देशभर के रीजन में त्रिवेंद्रम ने एक बार फिर टॉप किया है, जहां 95.62% छात्र पास हुए। दूसरी ओर प्रयागराज रीजन सबसे नीचे रहा, जहां पास प्रतिशत 72.43% दर्ज किया गया।

रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्र निम्न तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • UMANG ऐप
  • SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है

SMS के लिए:
अपने मोबाइल से टाइप करें: CBSE 12 Roll Number और भेजें 7738299899 पर

डिजिलॉकर से मार्कशीट

डिजिलॉकर में लॉगिन कर “Issued Documents” सेक्शन में जाकर छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरनी होती हैं।

पासिंग क्राइटेरिया

CBSE के अनुसार 12वीं पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक विषय में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा, लेकिन दो या अधिक विषयों में फेल होने पर उसे दोबारा कक्षा 12वीं में शामिल होना होगा।