यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों में 462 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए पद

इस भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  • असिस्टेंट डायरेक्टर

  • डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट

  • डिप्टी आर्किटेक्ट

  • कंपनी प्रॉसिक्यूटर

  • स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर

  • डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (नॉन-मेडिकल)

  • डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल)

  • मेडिकल फिजिसिस्ट

  • साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोलॉजी)

  • डिप्टी डायरेक्टर

  • जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  • ग्रेजुएशन

  • पोस्ट ग्रेजुएशन

  • बीई/बीटेक

  • एमबीबीएस

  • डीएनबी

  • एमफिल

  • पीएचडी

  • एमएस/एमडी

  • एमसीएच

  • डीएम

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 30 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार): 25 रुपये

  • अन्य सभी श्रेणियां: निःशुल्क

इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए upsc.gov.in पर विजिट करें।