लिफ्ट के बहाने युवक को जंगल ले गए बदमाश, मारपीट कर लूटे 15 हजार और बनाया न्यूड वीडियो

3-4 बदमाशों ने युवक का मुंह मिट्टी में दबाकर उसके 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। साथ ही, उसका न्यूड वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और अतिरिक्त पैसों की मांग की।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 21, 2026 • 11:59 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
लिफ्ट के बहाने युवक को जंगल ले गए बदमाश, मारपीट कर लूटे 15 हजार और बनाया न्यूड वीडियो
“लिफ्ट के बहाने युवक को जंगल ले गए बदमाश, मारपीट कर लूटे 15 हजार और बनाया न्यूड वीडियो”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/1768f3
21 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/1768f3
Google News
Copied
लिफ्ट के बहाने युवक को जंगल ले गए बदमाश, मारपीट कर लूटे 15 हजार और बनाया न्यूड वीडियो

राजस्थान के सीकर में एक वारदात सामने आई है, जहां लिफ्ट देने के बहाने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट और ब्लैकमेलिंग की गई। आरोपियों ने युवक को जंगल में ले जाकर न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि उसका न्यूड वीडियो बनाकर 15 हजार रुपए और मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिफ्ट के बहाने रची खौफनाक साजिश

पीड़ित युवक द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 19 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है। युवक जाट बाजार चौराहे से धोद रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास एक अनजान बाइक सवार ने उसे लिफ्ट ऑफर की। युवक ने उस व्यक्ति से खुद को मंदिर की तरफ छोड़ने का आग्रह किया। रास्ते में बाइक सवार ने बहाना बनाया कि उसे अपने घर 'रानीसती' पर 2 मिनट का कुछ काम है और उसके बाद वह उसे मंदिर छोड़ देगा।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter