'जीजा ने मुझे बर्बाद कर दिया...', भाई को किया आखिरी कॉल; फिर जंगल में मिली युवक की लाश

जयपुर के खोरा बीसल जंगल में सीकर के प्रकाश चंद यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि प्रकाश अपने जीजा और भतीजे से उधार दिए 22.75 लाख रुपये मांगने गया था। मौत से पहले उसने अपने भाई को कॉल कर बताया था कि आरोपी उसके पैसे नहीं लौटा रहे हैं और उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 21, 2026 • 2:17 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
'जीजा ने मुझे बर्बाद कर दिया...', भाई को किया आखिरी कॉल; फिर जंगल में मिली युवक की लाश
“'जीजा ने मुझे बर्बाद कर दिया...', भाई को किया आखिरी कॉल; फिर जंगल में मिली युवक की लाश”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/b5e7ee
21 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/b5e7ee
Google News
Copied
'जीजा ने मुझे बर्बाद कर दिया...', भाई को किया आखिरी कॉल; फिर जंगल में मिली युवक की लाश

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां खोरा बीसल के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप उसके ही रिश्तेदारों (जीजा और भतीजे) पर लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने उधार दिए गए करीब 22 लाख रुपये वापस मांगने गया था, लेकिन वह जिंदा नहीं लौटा।

उधार के पैसे बने मौत की वजह?

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीकर के अजीतगढ़ निवासी 34 वर्षीय प्रकाश चंद यादव के रूप में हुई है, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। मृतक के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि उनके ताऊ के दामाद शंकर यादव और उसके भतीजे अजय ने प्रकाश से लाखों रुपये उधार ले रखे थे। बीते 4 जून को प्रकाश ने घर पर बताया था कि वह जीजा शंकर से अपने पैसे लेने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter