स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। रोटी और नमक की परंपरा ने सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई।
मायावा क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार समूह ‘कोपानिचियारिक’ के प्रदर्शन ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को प्रभावित किया और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को बेहद सकारात्मक और परिणामदायी बताया।
दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के रिश्तों को "एक्सेप्शनल कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप" के स्तर तक ले जाने का फैसला किया।
बैठक में रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन, नई तकनीकों, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत और फ्रांस मिलकर काम करेंगे।
मोदी और मैक्रों की मुलाकात ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने का मार्ग प्रशस्त किया।