मौजूदा समय में सुपरस्टार सलमान खान का नाम उनके नए लुक को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
देर रात इवेंट के मौके पर सलमान भाई बाल्ड लुक में नजर आए और इंटरनेट पर छा गए।
लेकिन आपको शायद नहीं मालूम हो कि अतीत में भी भाईजान अपने बदलते हुलिये से सुर्खियां बटोर चुके हैं।
90 के दशक में फिल्म साजन उस दौर की उनकी सबसे बेहतरीन मूवी में से एक रही।
इस फिल्म में सलमान के लंबे बाल और क्लीन शेव वाला लुक काफी ट्रेंड में रहा था और लोगों को पसंद आया था।
फिल्म तेरे नाम का राधे भैया लुक सलमान के सबसे बेहतरीन लुक में से एक माना जाता है।
इस हेयर स्टाइल ने हर किसी को दीवाना बना दिया और देश के ज्यादातर युवाओं ने इसे कॉपी करना शुरू कर दिया था।
बाद में पता लगा कि उनका ये हेयर स्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से इंस्पायर था।
डेविड धवन की फिल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान खान का यूनिक हेयर स्टाइल चर्चा में रहा।
सलमान खान ने सबसे पहली बार लॉन्ग हेयर स्टाइल का लुक फिल्म सावन के लिए अपनाया था।
इस लुक को बाद में उनकी इन फिल्मों में भी देखा गया, हालांकि फैंस को ये अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया।
फिल्म किक में सलमान ने फ्रेंच कट शेव लुक रखकर हर किसी का ध्यान खींचा।
फैंस ने इस स्टाइल को काफी कॉपी किया और यह काफी पॉपुलर हो गया।
फिल्म सुल्तान में सलमान खान ने छोटे-छोटे बाल और दाढ़ी वाला लुक अपनाया था।
एक पहलवान के किरदार में उनका ये अंदाज हर किसी को रास आया और काफी पसंद किया गया।