राजस्थान की सियासत और बाड़मेर के विकास के लिहाज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब सीधे जनता के बीच पहुंचने के लिए संभाग मुख्यालयों का रुख कर रहे हैं
पंचायत चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक, इन प्रोजेक्ट्स पर रहेगी नजर
मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित बाड़मेर दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले को विकास की नई रफ्तार देना है
निकाय चुनाव फतह करने के बाद अब ग्रामीण स्तर पर फोकस
माना जा रहा है कि 30 सितंबर के तुरंत बाद प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों को लेकर कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है
प्रशासन अलर्ट मोड पर: इन चार प्रमुख स्थानों का हुआ मुआयना
वीआईपी दौरे की सुगबुगाहट तेज होते ही बाड़मेर का स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सीएम की आमसभा के आयोजन के लिए मुख्य रूप से चार जगहों— तारातरा मठ, बाछड़ाऊ, मांगता और बाड़मेर शहर के आदर्श स्टेडियम— को शॉर्टलिस्ट किया गया है
हालांकि, रविवार देर रात तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आधिकारिक और फाइनल शेड्यूल जारी नहीं हुआ था, लेकिन जल्द ही किसी एक स्थान पर अंतिम मुहर लग जाएगी