दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम सामने आते ही छात्र राजनीति के साथ-साथ देश के सियासी गलियारों में भी बयानबाजी और तंज का दौर तेज हो गया है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर विपक्षी नेताओं और समर्थकों द्वारा जमकर चुटकियां ली जा रही हैं।

NSUI अध्यक्ष के दफ्तर पहुंचे 'जीत' के लड्डू!

इसी कड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में अश्वनी एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री है उन्होंने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए लड्डू का डिब्बा भेजा है। पोस्ट में ऑनलाइन ऑर्डर का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है, जिसमें रायसीना रोड स्थित NSUI दफ्तर के पते पर 'विनोद जाखड़' के नाम से मिठाई का ऑर्डर कंफर्म होता हुआ दिखाई दे रहा है।

"हार की गूंज राहुल गांधी सुन रहे हैं"

इस ऑनलाइन डिलीवरी के साथ अश्विनी ABVP के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने एक बेहद तंज भरा संदेश भी साझा किया है, जिसमें इंदौर का विशेष रूप से जिक्र किया गया है।

वायरल पोस्ट में लिखा गया है:

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से क्या है कनेक्शन?

इस पूरे घटनाक्रम और वायरल पोस्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मौजूदा इंदौर दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व छात्र राजनीति और युवा संवाद कार्यक्रमों के जरिए युवाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में जुटा है, वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के चुनावी नतीजों ने छात्र संगठन (NSUI) की कार्यशैली और रणनीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्र संघ चुनावों के इन नतीजों और विरोधियों के इस अनोखे (लड्डू भेजकर) तरीके से तंज कसने के अंदाज ने इंटरनेट पर एक नई सियासी बहस को जन्म दे दिया है।