जयपुर के विद्याधर नगर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम पर जरूर लगाना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को भी आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में साफ-सफाई का निरीक्षण किया और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।