केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और दोपहिया वाहनों को टोल से पूरी छूट जारी रहेगी। गडकरी ने भ्रामक खबरें फैलाने की निंदा करते हुए इसे अस्वस्थ पत्रकारिता बताया।
साथ ही, उन्होंने 18 जून को फास्टैग पास स्कीम की घोषणा की थी, जिसे राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा के लिए परिवर्तनकारी कदम बताया। इस स्कीम के तहत पास की फीस, अवधि, दूरी और शर्तों की जानकारी दी गई। यह योजना खासकर मेट्रो शहरों में रोजाना दफ्तर आने-जाने वालों को टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से राहत दे सकती है।