जनसरोकार की खबरें गांव-ढाणी से राजधानी तक

  • Home
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • क्राइम
  • भारत
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • अंतर्राष्ट्रीय
राजस्थान

"बाड़मेर: मिठडाऊ पीएचसी में इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर-नर्स पर लापरवाही का आरोप"

Mohit Parihar 11 months ago
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बिजराड़ थाना इलाके के मिठडाऊ पीएचसी मैं इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत। बच्ची के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयां एवं इंजेक्शन के कारण बच्ची की मौत हुई। जब इस घटना की रिपोर्ट पुलिस को मिली तो यह मामला दर्ज किया गया और पूरे मामले को लेकर पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बच्ची के पिता अरविंद कुमार के बयान लिए तो पता चला कि बच्ची यशोदा (4) को 2 दिन से काफी तेज बुखार था। गुरुवार शाम को मिठाडाऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया। लेकिन उन दवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ा । दूसरे दिन बच्ची की मां एवं कुछ रिश्तेदार उसे पीएचसी लेकर आए और वहां डॉक्टर रमेश पुजोनी और नर्सरी स्टाफ शांति देवी ने कुछ दवाइयां और इंजेक्शन दिए। लेकिन उन दवाइयां और इंजेक्शन से बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई और उसे बेहोशी की हालत में वापस घर भेज दिया गया। घर पहुंचे तो बच्ची की तबीयत में कोई फर्क नजर नहीं आया तो माता-पिता तेजी से वापस पीएचसी लेकर आए लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। पुलिस को शुक्रवार शाम रिपोर्ट मिलने पर बीजराड़ थाना अधिकारी मिठाडाऊ अस्पताल पहुंचे और बच्ची के शव को चौहटन के अस्पताल मोर्चरी घर में पहुंचाया । पुलिस थाना अधिकारी ने जाताया की परिजनो के अनुसार डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ कि गलत दवाइयां एवं इंजेक्शन का आरोप है। बच्ची का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा और रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।
Share

Advertisement

Stay Updated!

Get the latest breaking news directly on your phone.

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
View Comments & Full Story

Related Posts

करोड़ों की फसलें स्वाहा होने की कगार पर, भगवान और सरकार भरोस...

2 days ago

अशोक गहलोत के पैर छूना पोलिंग स्टाफ को पड़ा भारी, BJP ने की ...

2 days ago

खत्म हुआ इंतजार! 11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसम का मिजाज, जानि...

3 days ago

आज शाम 6 बजे से न रैली, न सभा... 48 घंटे के लिए शराब की दुका...

6 days ago
Advertisement

Latest Posts

पिता बनने की चाहत में जांच कराने पहुंचा था 26 साल ...

17 hours ago

"मेरे साथ धोखा हुआ..." जापान रवानगी से पहले रो पड़...

19 hours ago

50 फीट पीछे चल रहे थे साथी, आगे आई बेकाबू बोलेरो न...

2 days ago

पत्नी और तीन बेटियों का पत्थर से कुचला सिर, सुबह प...

2 days ago

वोट के लिए ईंट से फोड़ा सिर, निर्दलीय प्रत्याशी पर...

2 days ago

करोड़ों की फसलें स्वाहा होने की कगार पर, भगवान और ...

2 days ago

Copyright © 2026 the khatak - All Rights Reserved

Go to Homepage