"बाड़मेर: मिठडाऊ पीएचसी में इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर-नर्स पर लापरवाही का आरोप"

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बिजराड़ थाना इलाके के मिठडाऊ पीएचसी मैं इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत। बच्ची के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयां एवं इंजेक्शन के कारण बच्ची की मौत हुई। जब इस घटना की रिपोर्ट पुलिस को मिली तो यह मामला दर्ज किया गया और पूरे मामले को लेकर पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बच्ची के पिता अरविंद कुमार के बयान लिए तो पता चला कि बच्ची यशोदा (4) को 2 दिन से काफी तेज बुखार था। गुरुवार शाम को मिठाडाऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया। लेकिन उन दवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ा । दूसरे दिन बच्ची की मां एवं कुछ रिश्तेदार उसे पीएचसी लेकर आए और वहां डॉक्टर रमेश पुजोनी और नर्सरी स्टाफ शांति देवी ने कुछ दवाइयां और इंजेक्शन दिए। लेकिन उन दवाइयां और इंजेक्शन से बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई और उसे बेहोशी की हालत में वापस घर भेज दिया गया। घर पहुंचे तो बच्ची की तबीयत में कोई फर्क नजर नहीं आया तो माता-पिता तेजी से वापस पीएचसी लेकर आए लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। पुलिस को शुक्रवार शाम रिपोर्ट मिलने पर बीजराड़ थाना अधिकारी मिठाडाऊ अस्पताल पहुंचे और बच्ची के शव को चौहटन के अस्पताल मोर्चरी घर में पहुंचाया । पुलिस थाना अधिकारी ने जाताया की परिजनो के अनुसार डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ कि गलत दवाइयां एवं इंजेक्शन का आरोप है। बच्ची का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा और रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
October 4, 2025 • 1:01 PM  28
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
"बाड़मेर: मिठडाऊ पीएचसी में इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर-नर्स पर लापरवाही का आरोप"
“"बाड़मेर: मिठडाऊ पीएचसी में इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर-नर्स पर लापरवाही का आरोप"”
Favicon
Read more onthekhatak.com
4 Oct 2025
https://thekhatak.com/Barmer-Mithdau-PHC-4-Year-Old-Girl-Yashoda-Dies-Due-to-Alleged-Medical-Negligence
Google News
Copied

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter