जनसरोकार की खबरें गांव-ढाणी से राजधानी तक

  • Home
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • क्राइम
  • भारत
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • अंतर्राष्ट्रीय
राजनीति

"राजस्थान कांग्रेस में हलचल: हेमाराम की बैठक पर अमीन खान का इनकार, गुटबाजी पर चर्चा"

Mohit Parihar 11 months ago
राजनीतिक हलचल: हेमाराम चौधरी के हॉस्टल में बैठक का विवाद, अमीन खान ने किया इंकार राजस्थान की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद सुर्खियां बटोर रहा है, जहां एक प्रस्तावित बैठक को लेकर प्रमुख नेताओं के बीच मतभेद सामने आ गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी द्वारा अपने हॉस्टल वीरेंद्र धाम में आयोजित की जाने वाली इस बैठक में भाग लेने से जिले के शिव क्षेत्र के पूर्व विधायक अमीन खान ने साफ मना कर दिया है। खान ने अपनी असहमति जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी बैठकों को किसी के निजी आवास पर आयोजित करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे अनावश्यक अफवाहें और गलत फहमियां फैल सकती हैं। वहीं, बाड़मेर पूर्व विधायक मेवाराम जैन के बारे में खान ने टिप्पणी की कि दुनिया तो कुछ भी कहती रहेगी, लेकिन हम किसी की जुबान थामने का प्रयास नहीं कर सकते। अमीन खान और मेवाराम जैन के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गफूर अहमद, पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, सहित अन्य नेता सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर माला पहनकर तिवारी का स्वागत किया गया। वहीं बीते दिनों निष्कासन रद्द कर कांग्रेस में लौटे अमीन खान और मेवाराम जैन ने अपनी राय दी। मेवाराम जैन के कांग्रेस वापसी पर कुछ लोगों ने उन्हें चरित्रहीन बताया लेकिन अमीन बोले दुनिया कहती रहेगी किसी की जुबान को रोक नहीं सकते। पर्यवेक्षक राजेश तिवारी बोले कि आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की। हम जिला अध्यक्ष के 6 नाम की सूची आईसीसी को भेजी जाएगी । जो जिले के लोगों को साथ लेकर चले तथा भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला कर सके उसे योग्य व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। बाड़मेर जिले में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं है। कार्यकर्ताओं की आ रही थी कि पार्टी के सभी बंधुओं को साथ बैठकर गुटबाची को समाप्त किया जाए जिससे पार्टी मजबूत हो।
Share
Advertisement

Stay Updated!

Get the latest breaking news directly on your phone.

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
View Comments & Full Story

Related Posts

रिसॉर्ट में फुल मौज, बाहर बाउंसर्स का पहरा! राजस्थान चुनाव क...

15 hours ago

वोट के लिए ईंट से फोड़ा सिर, निर्दलीय प्रत्याशी पर लगा आरोप

3 days ago

वोटिंग से ठीक पहले ट्रेन में रेड, 133 बोतल अंग्रेजी शराब जब्...

3 days ago

3 बजे ही कई जगह 80% पार वोटिंग! बाड़मेर-गुढ़ामालानी में टूटा...

4 days ago
Advertisement

Latest Posts

शाही खाने से मोदी ने जीता दुनिया का दिल, 7 साल बाद...

11 hours ago

10 दिन पहले हुई थी सगाई, अब खून से लथपथ मिला दिग्ग...

13 hours ago

'मुझे पीरियड्स आए हैं, दूर रहो...'और 48 घंटे बाद 2...

14 hours ago

रोजाना सिर्फ 2 रुपये बचाकर पाएं 3000 रुपये की मासि...

15 hours ago

रिसॉर्ट में फुल मौज, बाहर बाउंसर्स का पहरा! राजस्थ...

15 hours ago

हफ्ता न देने पर 16 साल के नाबालिग को बेरहमी से पीट...

17 hours ago

Copyright © 2026 the khatak - All Rights Reserved

Go to Homepage