आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान भी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बर्मिंघम के मौसम का हाल
एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार को बर्मिंघम के आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिन के समय बारिश की 10 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि रात में यह बढ़कर 21 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ऐसे में मैच के दौरान कुछ देर के लिए रुकावट आ सकती है। हालांकि, अगर मौसम पूर्वानुमान सही रहा तो दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे। इस दौरान करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
टॉस की भूमिका होगी अहम
मैच के दौरान एजबेस्टन में रात के समय ओस (Dew) आने की संभावना है। ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद ग्रिप करने में परेशानी हो सकती है। इसी कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
इंडिया विमेंस स्क्वॉड
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, यस्तिका भाटिया आदि।
पाकिस्तान विमेंस स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल, रमीन शमीम सहित अन्य खिलाड़ी।