India vs Pakistan Women Weather Report: एजबेस्टन में कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी मैच या मिलेगा पूरा खेल?
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान भी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बर्मिंघम के मौसम का हाल
एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार को बर्मिंघम के आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिन के समय बारिश की 10 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि रात में यह बढ़कर 21 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ऐसे में मैच के दौरान कुछ देर के लिए रुकावट आ सकती है। हालांकि, अगर मौसम पूर्वानुमान सही रहा तो दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे। इस दौरान करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
📷 India women’s team training session ahead of their game against Pakistan at Edgbaston Stadium in Birmingham tomorrow. #sportspavilionlk #danushkaaravinda #T20WorldCup #INDvsPAK #PAKvsIND #WomensT20WorldCup #fypシ゚viralシfypシ゚viralシalシ pic.twitter.com/2syXMAxM9o