जोधपुर, 20 नवंबर 2025 जोधपुर शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गश्त कर रही पुलिस की नजर एक संदिग्ध टैक्सी पर पड़ी। टैक्सी में सवार चार लोग कुछ इस तरह बातें कर रहे थे मानो कोई बड़ी चोरी की योजना को अंतिम रूप दे रहे हों। पुलिस ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और पूछताछ शुरू की।

घटना का विस्तार;  ये चारों चोरी करने की फिराक में क्षेत्र में रेकी कर रहे थे।पुलिस ने मौके से सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई जिसका इस्तेमाल ये वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे। साथ ही जिस टैक्सी में ये रेकी कर रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:विजय उर्फ विजय कुमार पुत्र जोगाराम सांसी (उम्र 29 वर्ष) ,भीकली पत्नी बस्तीराम (उम्र 35 वर्ष) ,गुड्डी पत्नी शंभू राम (उम्र 30 वर्ष) ,लक्ष्मी पत्नी चंद सांसी (उम्र 40 वर्ष)

खास बात यह है कि गिरोह में एक पुरुष के साथ तीन महिलाएँ शामिल थीं। पुलिस का कहना है कि ये गिरोह महिलाओं को आगे करके लोगों का भरोसा जीतता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। विवेक विहार इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोरी की छोटी-मोटी घटनाएँ हो रही थीं, जिनका सुराग इसी गिरोह तक पहुँचा था।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रात में सुनसान घरों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। चोरी की मोटरसाइकिल से रेकी और फिर टैक्सी से वारदात स्थल तक पहुँचने का प्लान था।

पुलिस कार्रवाई;  पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ी वारदात होने से पहले ही ये पकड़े गए।विवेक विहार थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादसं की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनके पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई चोरियों में इनका कितना हाथ था।