राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों (Rajasthan Nagar Nikay Chunav) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए वार्ड वार अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूचियां जारी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने अलवर (अब खैरथल-तिजारा) की भिवाड़ी नगर परिषद और बाड़मेर नगर परिषद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार युवाओं और नए चेहरों पर खासा भरोसा जताया है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने के आसार हैं।

भिवाड़ी: 60 में से 28 प्रत्याशियों का ऐलान, युवाओं पर दांव

खैरथल-तिजारा जिले की अहम भिवाड़ी नगर परिषद के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कुल 60 वार्डों वाली इस परिषद में पार्टी ने फिलहाल 28 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष 32 वार्डों के लिए मंथन अंतिम दौर में है और रविवार तक इनकी सूची भी जारी होने की पूरी संभावना है।

टिकट बंटवारे को लेकर भिवाड़ी के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज, पूर्व तिजारा विधायक संदीप यादव, नेता इमरान खान और चुनाव प्रभारी मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि सभी टिकट आपसी रायशुमारी और जिताऊ समीकरणों को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।

संदीप यादव ने बाबा बालकनाथ पर साधा निशाना

प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है। पूर्व तिजारा विधायक संदीप यादव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को चमत्कार देखने को मिलेगा। उन्होंने भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ को आड़े हाथों लेते हुए उनसे पिछले तीन सालों के कार्यों का हिसाब मांगा। यादव ने दावा किया कि भाजपा को करारी शिकस्त देकर भिवाड़ी में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी और मजबूती से अपना बोर्ड बनाएगी।

बाड़मेर: जिलाध्यक्ष के बजाय प्रभारी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची

निकाय चुनाव को लेकर बाड़मेर नगर परिषद में भी कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बाड़मेर के कुल 55 वार्डों में से 40 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि, यहाँ एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। आम तौर पर ऐसी सूचियां जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की जाती हैं, लेकिन यह सूची बाड़मेर के कांग्रेस चुनाव प्रभारी मोहन लाल डागर ने जारी की है, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहाँ देखें बाड़मेर नगर परिषद के कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी सूची:

  • वार्ड 3: अनिल कुमार

  • वार्ड 4: मोहन लाल

  • वार्ड 5: सत्यनारायण सोनी

  • वार्ड 6: ललिता

  • वार्ड 7: खुशबू आचार्य

  • वार्ड 8: हरीश बोथरा

  • वार्ड 9: मंजू देवी धारीवाल

  • वार्ड 13: जितेन्द्र कुमार

  • वार्ड 14: उमाशंकर

  • वार्ड 15: कपिल

  • वार्ड 18: निकिता

  • वार्ड 19: दिलिप माली

  • वार्ड 20: कलावती

  • वार्ड 22: निर्मला मांड

  • वार्ड 23: राजेन्द्र चौधरी

  • वार्ड 24: रूकमा देवी

  • वार्ड 25: अलिसा देव सारण

  • वार्ड 26: मुकेश जेठमल जैन

  • वार्ड 27: जेठमल

  • वार्ड 28: विक्रम कुमार मेहता

  • वार्ड 29: मोहित खत्री

  • वार्ड 30: प्रवीण कुमार

  • वार्ड 31: कैलाश मेहता

  • वार्ड 33: ललित

  • वार्ड 34: उर्मिला नाथ खत्री

  • वार्ड 35: वसीम अकरम

  • वार्ड 36: संजय भवानी

  • वार्ड 38: प्रितम दास

  • वार्ड 39: ललीता

  • वार्ड 42: ममता

  • वार्ड 43: नीम्ब सिंह

  • वार्ड 44: निम्ब पर्वत

  • वार्ड 45: बिशन गौड़

  • वार्ड 46: भवानी सिंह

  • वार्ड 47: गुड्डी कंवर

  • वार्ड 48: पारस परमार

  • वार्ड 49: निशा

  • वार्ड 51: गीता देवी

  • वार्ड 53: अशोक कुमार

  • वार्ड 55: भीमसिंह