"हिसाब दो..." निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही बालकनाथ पर कांग्रेस का सीधा अटैक, भिवाड़ी-बाड़मेर के लिए उतारे ये दमदार प्रत्याशी
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने भिवाड़ी (28 वार्ड) और बाड़मेर (40 वार्ड) के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चुनाव में युवाओं पर दांव खेला गया है। बाड़मेर प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट देखें।
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
August 30, 2026 • 3:31 PM 3
र
राजनीति
NEWS CARD
“"हिसाब दो..." निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही बालकनाथ पर कांग्रेस का सीधा अटैक, भिवाड़ी-बाड़मेर के लिए उतारे ये दमदार प्रत्याशी”
Read more onthekhatak.com/s/d268ca
30 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/d268ca
Copied
राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों (Rajasthan Nagar Nikay Chunav) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए वार्ड वार अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूचियां जारी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने अलवर (अब खैरथल-तिजारा) की भिवाड़ी नगर परिषद और बाड़मेर नगर परिषद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार युवाओं और नए चेहरों पर खासा भरोसा जताया है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने के आसार हैं।
भिवाड़ी: 60 में से 28 प्रत्याशियों का ऐलान, युवाओं पर दांव
खैरथल-तिजारा जिले की अहम भिवाड़ी नगर परिषद के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कुल 60 वार्डों वाली इस परिषद में पार्टी ने फिलहाल 28 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष 32 वार्डों के लिए मंथन अंतिम दौर में है और रविवार तक इनकी सूची भी जारी होने की पूरी संभावना है।
टिकट बंटवारे को लेकर भिवाड़ी के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज, पूर्व तिजारा विधायक संदीप यादव, नेता इमरान खान और चुनाव प्रभारी मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि सभी टिकट आपसी रायशुमारी और जिताऊ समीकरणों को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।
संदीप यादव ने बाबा बालकनाथ पर साधा निशाना
प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है। पूर्व तिजारा विधायक संदीप यादव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को चमत्कार देखने को मिलेगा। उन्होंने भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ को आड़े हाथों लेते हुए उनसे पिछले तीन सालों के कार्यों का हिसाब मांगा। यादव ने दावा किया कि भाजपा को करारी शिकस्त देकर भिवाड़ी में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी और मजबूती से अपना बोर्ड बनाएगी।
बाड़मेर: जिलाध्यक्ष के बजाय प्रभारी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची
निकाय चुनाव को लेकर बाड़मेर नगर परिषद में भी कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बाड़मेर के कुल 55 वार्डों में से 40 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि, यहाँ एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। आम तौर पर ऐसी सूचियां जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की जाती हैं, लेकिन यह सूची बाड़मेर के कांग्रेस चुनाव प्रभारी मोहन लाल डागर ने जारी की है, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यहाँ देखें बाड़मेर नगर परिषद के कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी सूची: