राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। राजस्थान हाई कोर्ट ने ड्राइवर के 58 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार 18 जून 2025, दोपहर 1 बजे से 7 जुलाई 2025, शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

भर्ती का विवरण

कुल 58 ड्राइवर पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 5 महिला ड्राइवरों के पद शामिल हैं। पदों का वितरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान उच्च न्यायालय: 25 ड्राइवर

  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA): 2 ड्राइवर

  • जिला न्यायालय (गैर-टीएसपी क्षेत्र): 25 ड्राइवर

  • जिला न्यायालय (टीएसपी क्षेत्र): 1 ड्राइवर

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA, गैर-टीएसपी क्षेत्र): 2 ड्राइवर

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA, टीएसपी क्षेत्र): 3 ड्राइवर

योग्यता

  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।

  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

  • न्यूनतम 3 साल का वाहन चलाने का अनुभव।

  • आंखों की रोशनी (चश्मे के साथ या बिना) 6/6 होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग/राजस्थान से बाहर के उम्मीदवार: 750 रुपये

  • ओबीसी वर्ग: 600 रुपये

  • एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक: 450 रुपये

आयु सीमा

  • 18 से 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर)।

  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी

  • चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्ष के प्रोबेशन के दौरान 14,600 रुपये प्रति माह वेतन।

  • प्रोबेशन के बाद पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार 20,800 - 65,900 रुपये वेतन।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।

  2. Recruitment सेक्शन में Peon Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।

  4. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।

  5. फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 18 जून 2025, दोपहर 1:00 बजे

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे