राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती 2025: 58 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई

राजस्थान हाई कोर्ट ने 58 ड्राइवर पदों के लिए भर्ती शुरू की है। 12वीं पास उम्मीदवार 18 जून से 7 जुलाई 2025 तक hcraj.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा। वेतन: प्रोबेशन में 14,600 रुपये, बाद में 20,800-65,900 रुपये।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 18, 2025 • 1:16 PM  24
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती 2025: 58 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई
“राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती 2025: 58 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई”
Favicon
Read more onthekhatak.com
18 Jun 2025
https://thekhatak.com/rajasthan-high-court-driver-recruitment-2025-58-vacancies
Google News
Copied
राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती 2025: 58 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। राजस्थान हाई कोर्ट ने ड्राइवर के 58 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार 18 जून 2025, दोपहर 1 बजे से 7 जुलाई 2025, शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

भर्ती का विवरण

कुल 58 ड्राइवर पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 5 महिला ड्राइवरों के पद शामिल हैं। पदों का वितरण निम्नलिखित है:

योग्यता

  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।

  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

  • न्यूनतम 3 साल का वाहन चलाने का अनुभव।

  • आंखों की रोशनी (चश्मे के साथ या बिना) 6/6 होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग/राजस्थान से बाहर के उम्मीदवार: 750 रुपये

  • ओबीसी वर्ग: 600 रुपये

  • एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक: 450 रुपये

आयु सीमा

  • 18 से 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर)।

  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी

  • चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्ष के प्रोबेशन के दौरान 14,600 रुपये प्रति माह वेतन।

  • प्रोबेशन के बाद पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार 20,800 - 65,900 रुपये वेतन।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।

  2. Recruitment सेक्शन में Peon Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।

  4. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।

  5. फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 18 जून 2025, दोपहर 1:00 बजे

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter