राजस्थान पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में 123 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी राजीव शर्मा के आदेश से जारी तबादला सूची में बाड़मेर जिले के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। बाड़मेर से तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि तीन नए अधिकारियों को जिले में जिम्मेदारी दी गई है।

बाड़मेर से बाहर गए ये अधिकारी

1. शिवनारायण चौधरी
वर्तमान पद: वृत्ताधिकारी, बायतु, जिला बाड़मेर
नई पोस्टिंग: वृत्ताधिकारी, बालोतरा, जिला बालोतरा

2. रमेश कुमार शर्मा
वर्तमान पद: वृत्ताधिकारी, बाड़मेर
नई पोस्टिंग: सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात, पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर

3. अरविंद कुमार जांगिड़
वर्तमान पद: उप पुलिस अधीक्षक, एससी/एसटी सेल, जिला बाड़मेर
नई पोस्टिंग: वृत्ताधिकारी, सांचौर, जिला जालोर

बाड़मेर में इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग

1. बुधराम विश्नोई
वर्तमान पद: वृत्ताधिकारी, पोकरण, जिला जैसलमेर
नई पोस्टिंग: वृत्ताधिकारी, बाड़मेर

2. पदम दान चारण
वर्तमान पद: सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर क्राइम, पश्चिम, पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर
नई पोस्टिंग: वृत्ताधिकारी, रामसर, जिला बाड़मेर

3. जयराम मुंडेल
वर्तमान पद: वृत्ताधिकारी, सांचौर, जिला जालोर
नई पोस्टिंग: उप पुलिस अधीक्षक, एससी/एसटी सेल, जिला बाड़मेर

बाड़मेर में बदले ये पुलिस अधिकारी

तबादला सूची के बाद बाड़मेर जिले में डीएसपी स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। बायतु, बाड़मेर और एससी/एसटी सेल से तीन अधिकारी बाहर गए हैं, जबकि पोकरण, जोधपुर और सांचौर से तीन अधिकारियों को बाड़मेर जिले में नई जिम्मेदारी दी गई है।