123 डिप्टी एसपी के तबादले: बाड़मेर से 3 अधिकारी बाहर, 3 नए अफसरों की एंट्री
राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने 123 डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। डीजीपी राजीव शर्मा के आदेश के बाद बाड़मेर में भी डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में 123 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी राजीव शर्मा के आदेश से जारी तबादला सूची में बाड़मेर जिले के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। बाड़मेर से तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि तीन नए अधिकारियों को जिले में जिम्मेदारी दी गई है।
बाड़मेर से बाहर गए ये अधिकारी
1. शिवनारायण चौधरी
वर्तमान पद: वृत्ताधिकारी, बायतु, जिला बाड़मेर
नई पोस्टिंग: वृत्ताधिकारी, बालोतरा, जिला बालोतरा