उदयपुर, 12 दिसंबर 2025। उदयपुर जिला न्यायालय परिसर आज पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए हो रहे चुनाव में सुबह से ही अधिवक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कोर्ट कैंपस में त्योहार जैसा उत्साह है। उम्मीदवारों के पोस्टर-बैनर हर तरफ लगे हैं, समर्थक टी-शर्ट पहने नारे लगा रहे हैं और चाय-पानी की व्यवस्था भी जगह-जगह की गई है।मतदान सुबह रूठ 10 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कुल 2265 पंजीकृत अधिवक्ता मतदान करने के पात्र हैं और इनमें से अधिकांश मतदाताओं ने सुबह से ही लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए मैदान में हैं।

पदों के अनुसार उम्मीदवारों की स्थिति अध्यक्ष पद : 4 उम्मीदवार  उपाध्यक्ष पद : 3 उम्मीदवार  महासचिव पद : 5 उम्मीदवार (सबसे कड़ा मुकाबला यहीं)  सचिव पद : 3 उम्मीदवार  वित्त सचिव पद : 4 उम्मीदवार  पुस्तकालय सचिव पद : 2 उम्मीदवार। सबकी नजरें महासचिव पद पर टिकी हैं, जहां पांच दिग्गज अधिवक्ता आमने-सामने हैं। समर्थकों के साथ डटे हुए हैं। इस पद पर पिछले कई सालों से कांटे की टक्कर देखी जा रही है और इस बार भी परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

इस बार के प्रमुख चुनावी मुद्दे इस चुनाव में पारंपरिक वाद-विवाद से हटकर कुछ ठोस मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। अधिवक्ताओं में सबसे बड़ी शिकायत महिला अधिवक्ताओं के लिए कोर्ट परिसर में उचित शौचालय सुविधा की कमी है। इसके अलावा पार्किंग की भयंकर किल्लत और सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना है। सभी पैनल इन तीनों मुद्दों को अपने घोषणा-पत्र में प्रमुखता से रख रहे हैं।

सख्त सुरक्षा और नियम चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। कोर्ट परिसर में किसी भी वाहन को खड़ा करने की सख्त मनाही है।  मतदान करने आने वाले हर अधिवक्ता को बार एसोसिएशन का वैध आई-कार्ड या कोई अन्य सरकारी फोटो पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।  मतदान केंद्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और परिणाम देर रात तक या जरूरत पड़ी तो कल सुबह तक घोषित किए जा सकते हैं।