उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव : कोर्ट कैंपस में त्योहार सा माहौल, महासचिव पद पर रोचक मुकाबला, देर रात तक आएगा परिणामUdaipur Bar Association Election, Udaipur Court Campus, Lawyers Election 2025, General Secretary Contest, High Court Bench Demand, Women Lawyers Facilities, Rajasthan Bar Election

उदयपुर जिला न्यायालय परिसर में आज बार एसोसिएशन के चुनाव में त्योहार जैसा माहौल है। 2265 अधिवक्ता 21 उम्मीदवारों के बीच नए पदाधिकारी चुन रहे हैं। महासचिव पद पर 5 उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। महिला शौचालय, पार्किंग और उदयपुर हाईकोर्ट बेंच प्रमुख मुद्दे हैं। मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा, परिणाम देर रात तक घोषित होंगे।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 12, 2025 • 2:45 PM  70
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव : कोर्ट कैंपस में त्योहार सा माहौल, महासचिव पद पर रोचक मुकाबला, देर रात तक आएगा परिणामUdaipur Bar Association Election, Udaipur Court Campus, Lawyers Election 2025, General Secretary Contest, High Court Bench Demand, Women Lawyers Facilities, Rajasthan Bar Election
“उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव : कोर्ट कैंपस में त्योहार सा माहौल, महासचिव पद पर रोचक मुकाबला, देर रात तक आएगा परिणामUdaipur Bar Association Election, Udaipur Court Campus, Lawyers Election 2025, General Secretary Contest, High Court Bench Demand, Women Lawyers Facilities, Rajasthan Bar Election”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Dec 2025
https://thekhatak.com/udaipur-bar-association-election-2025-festival-atmosphere-court-campus-general-secretary-tight-contest
Google News
Copied
उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव : कोर्ट कैंपस में त्योहार सा माहौल, महासचिव पद पर रोचक मुकाबला, देर रात तक आएगा परिणामUdaipur Bar Association Election, Udaipur Court Campus, Lawyers Election 2025, General Secretary Contest, High Court Bench Demand, Women Lawyers Facilities, Rajasthan Bar Election

उदयपुर, 12 दिसंबर 2025। उदयपुर जिला न्यायालय परिसर आज पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए हो रहे चुनाव में सुबह से ही अधिवक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कोर्ट कैंपस में त्योहार जैसा उत्साह है। उम्मीदवारों के पोस्टर-बैनर हर तरफ लगे हैं, समर्थक टी-शर्ट पहने नारे लगा रहे हैं और चाय-पानी की व्यवस्था भी जगह-जगह की गई है।मतदान सुबह रूठ 10 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कुल 2265 पंजीकृत अधिवक्ता मतदान करने के पात्र हैं और इनमें से अधिकांश मतदाताओं ने सुबह से ही लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए मैदान में हैं।

पदों के अनुसार उम्मीदवारों की स्थिति अध्यक्ष पद : 4 उम्मीदवार  उपाध्यक्ष पद : 3 उम्मीदवार  महासचिव पद : 5 उम्मीदवार (सबसे कड़ा मुकाबला यहीं)  सचिव पद : 3 उम्मीदवार  वित्त सचिव पद : 4 उम्मीदवार  पुस्तकालय सचिव पद : 2 उम्मीदवार। सबकी नजरें महासचिव पद पर टिकी हैं, जहां पांच दिग्गज अधिवक्ता आमने-सामने हैं। समर्थकों के साथ डटे हुए हैं। इस पद पर पिछले कई सालों से कांटे की टक्कर देखी जा रही है और इस बार भी परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter