अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) से एक बेहद हैरान करने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 46 वर्षीय महिला और उसके 22 साल के सगे बेटे पर अनाचार (Incest) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां और बेटे के बीच पिछले करीब चार सालों से अवैध शारीरिक संबंध थे। इस पूरे मामले का खुलासा एक घरेलू विवाद के बाद हुआ, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी सन्न कर दिया।

घरेलू झगड़े ने खोला सालों पुराना राज

फ्लोरिडा के लेकलैंड (Lakeland) इलाके में रहने वाली क्रिस्टिना क्लेमेन्स (46) ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपने बेटे शेन क्लेमेन्स (22) पर मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शेन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, जब अधिकारियों ने शेन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक ऐसा चौंकाने वाला राज उगला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शेन ने बताया कि जब से वह 18 साल का हुआ है, तब से उसके अपनी मां के साथ शारीरिक संबंध हैं।

जांचकर्ताओं को पहले तो इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन शेरिफ ग्रेडी जुड (Grady Judd) के अनुसार, जब दोबारा पूछताछ की गई तो शेन अपनी बात पर कायम रहा।

मां ने भी कबूला जुर्म, पति था अनजान

बेटे के बयान के बाद पुलिस ने क्रिस्टिना से पूछताछ की, तो उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले 4 सालों में उनके बीच लगभग 100 से ज्यादा बार संबंध बने हैं।

इस कहानी में सबसे हैरान करने वाला पहलू महिला के पति का है। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि वह और क्रिस्टिना शादीशुदा हैं और एक ही घर में साथ रहते हैं, लेकिन उसे इन घिनौने संबंधों की भनक तक नहीं लगी। हालांकि, पति ने यह जरूर माना कि जब मां और बेटा एक साथ मास्टर बेडरूम में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लेते थे, तो उसे कुछ शक जरूर होता था।

अब सलाखों के पीछे है बेटा, मां को मिली जमानत

पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। शेन क्लेमेन्स पर अनाचार के साथ-साथ घरेलू हिंसा और मारपीट के अतिरिक्त आरोप लगाए गए हैं। वह फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और उसकी जमानत याचिका पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

वहीं, दूसरी तरफ क्रिस्टिना पर अनाचार, खुले तौर पर व्यभिचार और घरेलू मारपीट के गंभीर आरोप तय किए गए हैं। हालांकि, क्रिस्टिना को 4 सितंबर को 6,250 डॉलर (लगभग 5.25 लाख रुपये) के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फ्लोरिडा के कानून के तहत मां-बेटे के ये संबंध पूरी तरह से गैरकानूनी हैं। फिलहाल यह मामला अदालत के विचाराधीन है और आरोपों का सिद्ध होना बाकी है।