46 साल की मां ने 22 साल के सगे बेटे के साथ पार की सारी हदें, 4 साल में 100 बार बनाए शारीरिक संबंध
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 46 साल की मां और 22 साल के बेटे को अनाचार (Incest) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानें कैसे खुला इस खौफनाक सच का राज।
अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) से एक बेहद हैरान करने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 46 वर्षीय महिला और उसके 22 साल के सगे बेटे पर अनाचार (Incest) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां और बेटे के बीच पिछले करीब चार सालों से अवैध शारीरिक संबंध थे। इस पूरे मामले का खुलासा एक घरेलू विवाद के बाद हुआ, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी सन्न कर दिया।
घरेलू झगड़े ने खोला सालों पुराना राज
फ्लोरिडा के लेकलैंड (Lakeland) इलाके में रहने वाली क्रिस्टिना क्लेमेन्स (46) ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपने बेटे शेन क्लेमेन्स (22) पर मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शेन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, जब अधिकारियों ने शेन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक ऐसा चौंकाने वाला राज उगला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शेन ने बताया कि जब से वह 18 साल का हुआ है, तब से उसके अपनी मां के साथ शारीरिक संबंध हैं।
जांचकर्ताओं को पहले तो इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन शेरिफ ग्रेडी जुड (Grady Judd) के अनुसार, जब दोबारा पूछताछ की गई तो शेन अपनी बात पर कायम रहा।