साउथ सुपरस्टार Rajinikanth की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से चर्चा थी कि बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan फिल्म में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जगह Hrithik Roshan ने ले ली है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन फिल्म में सिर्फ एक छोटी सी गेस्ट अपीयरेंस नहीं बल्कि कहानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनका किरदार रजनीकांत के किरदार की मुश्किल समय में मदद करता हुआ दिखाई देगा, जिससे फिल्म की कहानी को नया मोड़ मिलेगा। 

शाहरुख खान क्यों हुए बाहर?

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान पहले इस कैमियो के लिए तैयार थे और उनकी डेट्स भी लगभग तय हो चुकी थीं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्म King की व्यस्त शूटिंग और लुक को एक्सक्लूसिव बनाए रखने की वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। इसके बाद निर्माताओं ने ऋतिक रोशन को इस अहम भूमिका के लिए चुना। 

40 साल बाद फिर साथ दिखेंगे रजनीकांत और ऋतिक

'जेलर 2' के जरिए रजनीकांत और ऋतिक रोशन करीब 40 साल बाद एक ही फिल्म से जुड़ रहे हैं। दोनों इससे पहले 1986 की फिल्म Bhagwan Dada में साथ नजर आए थे, जहां ऋतिक एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए थे। यही वजह है कि इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है I 

स्टारकास्ट और बढ़ी फिल्म की भव्यता

निर्देशक Nelson Dilipkumar की इस फिल्म में पहले से ही कई बड़े सितारों की मौजूदगी चर्चा में है। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ऋतिक रोशन की एंट्री के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। 

फैंस को है आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक ऋतिक रोशन के कैमियो को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके फिल्म से जुड़ने की पुष्टि की जा रही है। यदि यह खबर आधिकारिक रूप से सच साबित होती है तो 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा सिनेमाई इवेंट बन सकती है।