Neo-Beads Abacus द्वारा आयोजित 'NUMIQRON 2026 – Regional Abacus Championship' का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित जी.पी. बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित कई शहरों से आए 5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 600 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर मानसिक गणना, तीव्र गणना और अबेकस कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने निर्धारित समय में कठिन गणनाओं को हल कर अपनी एकाग्रता, स्मरण शक्ति, तार्किक सोच और गणितीय दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के साथ आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर प्रेरक संदेश दिए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस और प्रोत्साहन सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

Neo-Beads Abacus की संस्थापक विजेता माहेश्वरी ने कहा कि NUMIQRON 2026 का उद्देश्य केवल गणना की गति का परीक्षण नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंच देना है। वहीं को-फाउंडर प्रियंक गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला हर बच्चा अपने आप में विजेता है। संस्थान के डायरेक्टर परितोष इंटोडिया ने बताया कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।