जयपुर में 'NUMIQRON 2026' रीजनल अबेकस चैंपियनशिप का आयोजन, 600 से अधिक बच्चों ने दिखाई मानसिक गणना की अद्भुत प्रतिभा
जयपुर में आयोजित रीजनल अबेकस चैंपियनशिप में 5 से 14 वर्ष के बच्चों ने अपनी असाधारण गणना क्षमता का प्रदर्शन किया।
Neo-Beads Abacus द्वारा आयोजित 'NUMIQRON 2026 – Regional Abacus Championship' का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित जी.पी. बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित कई शहरों से आए 5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 600 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर मानसिक गणना, तीव्र गणना और अबेकस कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने निर्धारित समय में कठिन गणनाओं को हल कर अपनी एकाग्रता, स्मरण शक्ति, तार्किक सोच और गणितीय दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।