अहमदाबाद विमान हादसा: 240 की मौत, दो यात्री चमत्कारिक रूप से बचे

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश, 240 लोगों की मौत। दो यात्री चमत्कारिक रूप से बचे, एक की हालत गंभीर। हादसे की जांच शुरू।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 12, 2025 • 8:00 PM  116
भ
भारत
NEWS CARD
Logo
अहमदाबाद विमान हादसा: 240 की मौत, दो यात्री चमत्कारिक रूप से बचे
“अहमदाबाद विमान हादसा: 240 की मौत, दो यात्री चमत्कारिक रूप से बचे”
Favicon
Read more onthekhatak.com
12 Jun 2025
https://thekhatak.com/ahmedabad-plane-crash-240-dead-two-survivors
Google News
Copied
अहमदाबाद विमान हादसा: 240 की मौत, दो यात्री चमत्कारिक रूप से बचे

गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही एक इमारत से टकराकर क्रैश हो गई। इस भीषण हादसे में 240 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गए। मृतकों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं। विमान में 12 क्रू मेंबर भी सवार थे।

हादसे में बचे एक घायल यात्री रमेश विश्वास कुमार का वीडियो सामने आया है। रमेश ने बताया कि वे विमान की सीट 11A पर बैठे थे। गंभीर रूप से घायल रमेश ने कहा, "टेकऑफ के बाद जबरदस्त आवाज के साथ प्लेन क्रैश हो गया। होश आया तो चारों तरफ लाशें और प्लेन के टुकड़े बिखरे थे। मेरा बचना किसी करिश्मे से कम नहीं। मेरा भाई भी मेरे साथ सफर कर रहा था, प्लीज उसे ढूंढने में मदद करें।" रमेश के चेहरे पर जख्म हैं और वे लंगड़ाते हुए घटनास्थल से बाहर निकले। दूसरे बचे यात्री की जानकारी सामने नहीं आई है, वे अस्पताल में भर्ती हैं।

विमान जिस इमारत से टकराया, वहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते हैं। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए। घटनास्थल से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह झुलस गए हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन प्रारंभिक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter