'बिना शराब पिए नहीं गा सकता...' स्टूडियो में 2 पेग लगाकर ही गाना रिकॉर्ड करता था ये मशहूर सिंगर, जानिए फिर क्या हुआ?
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर के एल सहगल (K L Saigal) कभी शराब पिए बिना गाना रिकॉर्ड नहीं करते थे। जानें संगीतकार नौशाद अली (Naushad Ali) की जिद ने कैसे इस नियम को तोड़ा और इतिहास रच दिया। पढ़ें हिंदी सिनेमा का ये अनसुना किस्सा।
हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में कई ऐसे महान कलाकार और गायक हुए हैं, जिनकी कला के साथ-साथ उनके जीवन के किस्से भी बेहद मशहूर हैं। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे कई ऐसी अनसुनी कहानियां छिपी हैं, जो आज भी फैंस को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक बेहद दिलचस्प कहानी बॉलीवुड के लेजेंडरी सिंगर के एल सहगल (K. L. Saigal) और मशहूर संगीतकार नौशाद अली (Naushad Ali) से जुड़ी है।
यह तो कई लोग जानते हैं कि सहगल साहब अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते थे, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वो कभी भी 'दो पेग' शराब पिए बिना अपना कोई गाना रिकॉर्ड नहीं करते थे। आइए जानते हैं कि कैसे बॉलीवुड के 'तानसेन' कहे जाने वाले नौशाद साहब ने सहगल जी से बिना शराब पिए गाना गवा लिया था।
'शाहजहां' की रिकॉर्डिंग और पेग का सिलसिला
यह वाकया फिल्म ‘शाहजहां’ (Shahjehan) के गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान का है। सहगल साहब और नौशाद अली रिहर्सल के लिए स्टूडियो में मिले। कुछ देर प्रार्थना करने के बाद सहगल साहब अपनी चटाई पर बैठ गए और अपने ड्राइवर की तरफ एक खास इशारा किया। इशारा मिलते ही ड्राइवर तुरंत विस्की की एक बोतल ले आया और पेग बनाकर सिंगर के हाथ में थमा दिया।