28 साल बाद मीराबाई ने रचा इतिहास, जानिए आज कैसे शूटिंग और सॉफ्ट टेनिस में रातों-रात चमके भारतीय सितारे?

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मीराबाई चानू ने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीता। शूटिंग और सॉफ्ट टेनिस में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। जानिए आज के मैचों का पूरा अपडेट और मेडल टैली।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
September 23, 2026 • 1:15 PM  2
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
28 साल बाद मीराबाई ने रचा इतिहास, जानिए आज कैसे शूटिंग और सॉफ्ट टेनिस में रातों-रात चमके भारतीय सितारे?
“28 साल बाद मीराबाई ने रचा इतिहास, जानिए आज कैसे शूटिंग और सॉफ्ट टेनिस में रातों-रात चमके भारतीय सितारे?”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/141c17
23 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/141c17
Google News
Copied
28 साल बाद मीराबाई ने रचा इतिहास, जानिए आज कैसे शूटिंग और सॉफ्ट टेनिस में रातों-रात चमके भारतीय सितारे?

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गेम्स के चौथे दिन भारत की झोली में कई अहम मेडल आए। सबसे बड़ी खबर वेटलिफ्टिंग से आई, जहां मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर 28 साल का सूखा खत्म कर दिया है। इसके अलावा शूटिंग के स्कीट इवेंट और सॉफ्ट टेनिस में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर इतिहास रचा। फिलहाल मेडल टैली में भारत 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ 10वें स्थान पर है, जबकि चीन 38 गोल्ड (कुल 62 मेडल) के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल: मीराबाई का कमाल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 198 किलोग्राम (स्नैच में 87 kg और क्लीन एंड जर्क में 111 kg) वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स में यह उनका पहला मेडल है।

स्कीट में दो ब्रॉन्ज, विमेंस 10m एयर पिस्टल में मामूली अंतर से चूका भारत

शूटिंग में भारत के लिए दिन मिला-जुला रहा:

  • महिला स्कीट टीम इवेंट: रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने 331 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन (346) ने गोल्ड और कजाकिस्तान ने सिल्वर जीता। रायजा और परिनाज ने 111-111 अंक हासिल कर इंडिविजुअल फाइनल में भी जगह पक्की कर ली है।

  • पुरुष स्कीट टीम इवेंट: अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की टीम ने 346 अंकों के साथ कजाकिस्तान की बराबरी की और फिर शूट-ऑफ में जीत दर्ज कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अनंतजीत इंडिविजुअल फाइनल में भी उतरेंगे।

  • 10m एयर पिस्टल (महिला): भारतीय टीम मेडल की रेस में बेहद करीब आकर चूक गई। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह ने कुल 1719-44 का स्कोर किया। तीसरे नंबर पर रही वियतनाम की टीम का स्कोर भी 1719 था, लेकिन उनके 46 परफेक्ट 10 थे, जबकि भारत के 44। इस आधार पर भारत चौथे स्थान पर रहा। इंडिविजुअल फाइनल में भी मनु भाकर 181.1 के स्कोर के साथ 5वें स्थान पर रहीं।

जय मीणा ने रचा इतिहास, जीता पहला मेडल

सॉफ्ट टेनिस के पुरुष सिंगल्स में जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को इस खेल में एशियन गेम्स का पहला मेडल दिलाया है। क्वार्टर फाइनल में जय ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 (3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4) से हार का सामना करना पड़ा।

  • जय मीणा का सफर: मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले 25 वर्षीय जय बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे। वे शुरुआत में सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों के लिए 'बॉल बॉय' का काम करते थे, लेकिन धीरे-धीरे इस खेल को अपना लिया और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कबड्डी और टेबल टेनिस में शानदार जीत

  • कबड्डी: भारतीय टीमों का दबदबा कायम है। महिला टीम ने ईरान को 37-23 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से एकतरफा अंदाज में मात देकर ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत हासिल की। पुरुष टीम का अगला मैच चीनी ताइपे से होगा।

  • टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स में भारत के मनुष शाह और दीया चितले ने महज 15 मिनट में मालदीव के अहमद मूसा और नाजिम ऐशथ को 11-0, 11-7, 11-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सेपक टकरा और बैडमिंटन..कड़े मुकाबले में मिली निराशा

  • सेपक टकरा: मेंस टीम रेगु इवेंट के ग्रुप B के आखिरी मैच में भारत ने फिलीपींस को 2-1 से हराया, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। भारत, जापान और फिलीपींस तीनों ने 3-3 रेगु जीते थे, लेकिन टाईब्रेक के आधार पर जापान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

  • बैडमिंटन: पुरुष टीम इवेंट के सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लक्ष्य सेन पहला मैच शी यू ची से 21-16, 21-18 से हार गए हैं। भारत 0-1 से पीछे है और अब सात्विक-चिराग की जोड़ी कोर्ट पर उतरेगी।

रोइंग, कयाक और स्विमिंग के नतीजे

  • रोइंग: पुरुषों के सिंगल स्कल्स हीट्स में बलराज पंवार ने 6:52.84 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और 'फाइनल A' के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, मेन्स डबल स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान (6:15.63) दूसरे स्थान पर रहकर 'फाइनल A' में पहुंच गए हैं।

  • कयाक: महिला कयाक डबल 500 मीटर में पार्वती गीता और पैरेम्बम सोनिया देवी की जोड़ी ने 2:02.538 का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

  • स्विमिंग: अनीश सुनील (200m फ्रीस्टाइल) ने 1:51.20 के समय के साथ चौथा और वेदांत माधवन ने 1:52.01 के साथ छठा स्थान हासिल किया है। इनके फाइनल में पहुंचने की संभावना बेहद कम है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter